रायगढ़ में महिला वकील की हत्या के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, रैली निकालकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे अधिवक्ता

hatya

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला अधिवक्ता की अर्धनग्न लाश मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना के विरोध में आज (शुक्रवार) बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा की मांग की है।

घटना जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम तुमिडीह गांव के जंगल में डैम किनारे 19 मई मंगलवार को एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। शव के चेहरे, गले पर जख्म के निशान मिले। साथ ही युवती के शरीर से कपड़े भी गायब थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच में मृतिका की शिनाख्त महिला वकील के रूप में की गई। पुलिस मामले में आसपास के ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना की जांच भी की जा रही है।

घटना के विरोध में आज बड़ी संख्या में जिले के अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर पैदल एसएपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की और घटना में शामिल आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

एसएसपी ने अधिवक्ताओं से चर्चा कर भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले में दोषी को पकड़ लिया जाएगा और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद जिले के लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर भी आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

घटना को लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि युवती के साथ मारपीट की गई, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

रीसेंट पोस्ट्स