कक्षा 1 से 12वीं तक की परीक्षा तिथियां घोषित, छत्तीसगढ़ में तिमाही और अर्द्धवार्षिक एग्जाम होंगे साथ

exam

Exam Time Table : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल (Quarterly – Half-yearly Exam Time Table) जारी कर दिया गया है. इस बार कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक साथ होगी.

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा की समय-सारणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही परीक्षाएं 21 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी. वहीं अर्धवार्षिक (छमाही) परीक्षाएं 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी.

कक्षा 1 से 8वीं तक का टाइम टेबल

कक्षा 9 से 12वीं तक का टाइम टेबल

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार, पहले जिलों में स्थानीय स्तर पर अलग-अलग तारीखों में परीक्षाएं होती थीं. लेकिन अब सभी जिलों में एक समान तिथि पर परीक्षा होगी. जिसके लिए हर जिले में जिला स्तरीय परीक्षा समिति बनाई जाएगी. यह समिति शिक्षकों के सहयोग से प्रश्नपत्र तैयार और परीक्षा का संचालन करेगी. परीक्षा समिति गठित करने के लिए सभी DEO को निर्देश दिए गए हैं.

इस समिति में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक (प्रशासन), वरिष्ठ प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक तथा प्रधान पाठक सदस्य शामिल होंगे.

1- समिति जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल बनाकर पाठ्यक्रम के अनुसार उत्कृष्ट एवं गोपनीय प्रश्न-पत्रों का सेट तैयार करवाएगी, साथ ही प्रश्न पत्र के गुणवत्ता को भी प्रमाणित करेंगे.

2- प्रश्न पत्रों की छपाई एवं बंडलिंग पूरी तरह से गोपनीय रूप से की जाये तथा परीक्षा शुरू होने से 02 दिन पूर्व इन्हे विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर वितरित करेंगे.

3- परीक्षा के दौरान नकल को रोकने व अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर शालाओं का निरंतर निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे.

4- परीक्षा समाप्ति के पश्चात् उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उपरांत मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्राप्तांकों का समुचित संधारण करेंगे.

रीसेंट पोस्ट्स