महिला की मौत बनी पहेली, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस, गले पर फंदे के निशान से बढ़ी उलझन

murder_ya_maut_250kb

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के सत्तीपारा बेचन कालोनी में 13 वर्षीया छात्रा की कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा के गले में फांसी लगाने जैसा निशान है, कमरे के भीतर फांसी लगाने जैसा कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला। सुसाइड है या मर्डर अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालोद के ग्राम कोटेहा डौंडीलोहरा निवासी दयाशंकर लारिया अंबिकापुर पीएचई विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, वे अंबिकापुर के बेचन कालोनी में किराए का कमरा लेकर बेटी छाया लारिया 13 वर्ष के साथ रहते हैं। छाया होली क्रॉस स्कूल में कक्षा 6 वीं की पढ़ाई कर रही थी। पिता ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई 2026 को वे सुबह 11 बजे ड्यूटी पर चले गए थे, दोपहर साढ़े 12 बजे लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने दरवाजे को खींचा तो भीतर लगा सिटकनी खुल गया। अंदर बेटी, बेड में बेसुध पड़ी थी, हिलाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्होंने शोर मचाया, आवाज सुन मोहल्लेवासी पहुंचे और छाया को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा के गले में फांसी लगने जैसा निशान है, मगर कमरे में कोई फंदा, रस्सी या लटकता कपड़ा भी नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने बालिका की हत्या की है, क्योंकि यदि बालिका ने खुद के गले में फंदा कसा होता तो रस्सी या कपड़ा उसके गले में मिलता मगर ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

रीसेंट पोस्ट्स