लव जिहाद: नाम बदलकर बनाया भरोसा, शादी के बाद खुली सच्चाई; युवती ने दर्ज कराई शिकायत

love jihad

रायपुर : राजधानी रायपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिन्दू युवती से दोस्ती और शादी किया. पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है.

मामला जिले के के पंडरी थाना क्षेत्र का है. आरोपी का नाम सुफरान शेख है. आरोपी की पीड़िता पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने नाम बदलकर दोस्ती करने और शादी करने का आरोप लगाया है.

पीड़िता ने शिकायत में बताया, करीब 6 साल पहले उसकी मुलाकात सुफरान शेख से हुई थी. तब सुफरान शेख ने अपना नाम सोनू बताया था. उसने अपनी पहचान छिपा कर रखी. धीरे धीरे दोनों की दोस्ती हो गयी. ये दोस्ती बढ़ गयी और प्यार हो गया.

फिर दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद उसे पता चला युवक का असली नाम सुफरान है. वह पंडरी स्थित घर में सुफरान के नानी और बहनो के साथ रहती थी. इस दौरान युवती गर्भवती हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया. इसी बीच वो ह्त्या की कोशिश के मामले में जेल चले गया.

वहीँ, एक साल बाद जेल से छूटने के बाद वो बेटे को अपने पास रख लिया और उसे पीड़िता को वापस नहीं दे रहा है. जिसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जबकि युवक ने सभी आरोपों को गलत बताया है.

दूसरी तरफ, मामले की जानकारी मिलने के बाद बडी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे. उन्होंने और युवती की FIR दर्जकर करके आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायगी.

रीसेंट पोस्ट्स