सरकारी स्कूल में बड़ा खुलासा: शराब और नेटवर्क मार्केटिंग के मामले में 3 शिक्षक सस्पेंड, हेडमास्टर जांच के घेरे में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के काफी प्रयासों के बाद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले सामने आते रहते हैं. जिनके खिलाफ शिक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तीन शिक्षकों पर विभाग की गाज गिरी है. अनुशासनहीनता के अलग अलग मामले में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पाए जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने यह कार्रवाई की है. बरमकेला विकासखंड की प्राथमिक शाला राजपुर के प्रधान पाठक सरोज कुमार भोय, बिलाईगढ़ विकासखंड की प्राथमिक शाला चकरदा के प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम और बरमकेला के आश्रम प्राथमिक शाला झाल की सहायक शिक्षिका यशवंती चौहान को निलंबित किया गया है. जबकि शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला झाल की प्रधान पाठक अनंती टोप्पो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभागीय संयुक्त संचालक, बिलासपुर को भेजा गया है.
पहला मामला बरमकेला विकासखंड की प्राथमिक शाला राजपुर का है. स्कूल के प्रधान पाठक सरोज कुमार भोय हमेशा स्कूल शराब पीकर आते थे. जिसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी है.
दूसरा मामला बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला चकरदा का है. यहाँ कार्यरत प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम पर अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता का आरोप है. उन्होंने शिक्षकों को जातिगत टिप्पणीयां, गाली गलौच कर और लाठी चलाते हुए सभी को देख लेने की धमकी दी थी. इसके अलावा पहले भी वह स्कूल से अनुपस्थित रहते थे. हस्ताक्षर कर बिना किसी सूचना के शाला से चले गए थे. जिस वजह से 22.10.2025 को निलंबित किया गया था. उनके इस व्यवहार से सहकर्मीयों एवं बच्चो मे डर का मौहाल रहता है. जांच में के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है.
तीसरा मामला बरमकेला के आश्रम प्राथमिक शाला झाल का है. सहायक शिक्षिका यशंवती चौहान निजी नेटवर्क मार्केटिंग शामिल रहती है और शिक्षण कार्य में लापरवाही करती है. जांच में पता चला, वो ऑनलाईन अवकाश लेकर हर्बल लाईफ सेमीनार मे शामिल हुई थी उनके बयान के आधार पर एक साल से उक्त मार्केटिंग कार्य में जुड़े रहने एवं आय प्राप्त करने हेतु अपने सास का बैंक खाता प्रयोग करती है. साथ ही इनके द्वारा अध्यापन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है.
वहीँ, शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला झाल वि.ख. बरमकेला की प्रधान पाठक अनन्ती टोप्पो पर नेटवर्क मार्केटिंग सेमीनार मे शामिल तथा हर्बल नेटवर्क मार्केटिंग से जुडी हुई थी. अनंती टोप्पो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभागीय संयुक्त संचालक, बिलासपुर को भेजा गया है.