दुर्ग एसपी ने पेट्रोलपम्प कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए दिवाली बोनस का किया वितरण, उनकी समस्याओं से हुए रूबरू

DURG SP

भिलाई। शुक्रवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप भिलाई-दुर्ग के कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए दिवाली बोनस का वितरण किया साथ ही पेट्रोलपम्प कर्मचारियों के परिवार की समस्याओं से भी रूबरू होते हुए उसके निदान सम्बंधित दिशा-निर्देश दिए।आरआई ने बताया कि कर्मचारियों के पेमेंट में 25% की वृद्धि की गई है साथ ही इन कर्मचारियों तथा इनके परिवार का इंश्योरेंस भी किया गया है।

एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि मेरी मंशा थी कि स्पंदन कार्यक्रम के तहत पुलिस से मिल रहे है। पेट्रोलपम्प कर्मचारी भी हमारे स्टाफ है इनसे मुलाकत कर इनकी समस्या का समाधान करना हमारा फर्ज है यह लोग भी हमसे जुड़े है हमारे परिवार के सदस्य है। वर्ष 2003 से यह पेट्रोलपम्प कार्य कर रहे है। हम राज्य में पुलिस पेट्रोलपम्प में नम्बर वन पर है। हमारे कर्मचारियों ने क्वालिटी मेंटेन की है यह बड़ी बात है। जैसे पुलिस मेहनत करके कार्य कर रही है वैसे ही यह भी पूरी ईमानदारी से कार्य करे यह आशा करता हु। यह बोनस आपके मेहनत की कमाई है जो आज दिया जा रहा है। आप सभी को दीपावली की बधाई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, डीएसपी शौकत अली, अजीत यादव, चित्रा वर्मा, गुरजीत सिंह, पीसी तिवारी, आरआई नीलेश द्विवेदी, टीआई विजय ठाकुर, विनय सिंह, एएसआई शेख मुस्ताख़ सहित पुलिस पेट्रोल पम्प के कर्मचारी उपस्थित थे।