Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों में IT का छापा, 30 सदस्यीय टीम जांच में जुटी

2

रायपुर, 6 नवंबर 2020 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर व मध्यप्रदेश के कई जिलों में व्यापक और ASA एडवरटाइजर के ठिकानों पर आज सुबह IT की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर, नागपुर और भोपाल से आई करीब 30 IT के अधिकारियों की टीम ने सभी इन एडवरटाइजर के सभी ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक 30 सदस्यीय IT अधिकारियों का दल 2 दिन पहले ही राजधानी पहुंच रेड की तैयारी में जुटा था। ASA के टाटीबंध, गुरुनानक चौक सहित व्यापक एडवरटाइजर के मैग्नेटो मॉल स्थित दफ़्तर पर रेड कार्रवाई ज़ारी है। रेड के बाद इनकम टैक्स विभाग बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा करेगा।