Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1758 नए कोरोना केस, 52 मरीजों की मौत

carona

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1758 कोरोना मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 52 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अब तक 2412 मरीजों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में 1592 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 23066 हो गई है। अब तक 1 लाख 97 हजार 991 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक 1 लाख 72 हजार 513 स्वस्थ हो चुके हैं। जिलेवार मिले नए मरीजों में जांजगीर से 188, रायगढ़ से 171, राजनांदगांव से 159, कोरबा से 144, रायपुर से 135, दुर्ग से 109, बालोद से 82, बिलासपुर से 78, बेमेतरा से 75, कवर्धा से 71, मुंगेली से 50, कोंडागांव से 48, कांकेर से 46, गरियाबंद से 42, दंतेवाड़ा से 42, महासमुंद से 41, बलौदाबाजार से 38, बीजापुर से 35, सूरजपुर से 33, सरगुजा से 30, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3, जशपुर से 27, बस्तर से 25, कोरिया से 22, धमतरी से 21, सुकमा से 18, बलरामपुर से 17, नारायणपुर से 1 व अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।