Google Analytics —— Meta Pixel

सतना में कार और डंपर में हुई भिड़त, 7 की मौत, पांच घायल

09_11_2020-satna_road_accident_dumper

मध्यप्रदेश! मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के नागौद थाना क्षेत्र से आए मामले में बोलेरो और डंपर ट्रक की टक्कर हो गई। घटना में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रीवा के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था परिवार
रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार, पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहीं से पूरा परिवार बोलेरो में वापस घर लौट रहा था। इस दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर सामने आ गया। गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और यह हादसा हो गया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना के नागौद में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

 

रीसेंट पोस्ट्स