शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि यह राशि उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की राह भी आसान कर रही है।
कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोलियारी डीही की रहने वाली शारदा नाग के लिए भी महतारी वंदन योजना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का आधार बनी है। शारदा ने बताया कि घर-गृहस्थी चलाने और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
शारदा के जीवन में महतारी वंदन योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलने लगी। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होतीं। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से उन्होंने कुछ पैसे बचाने शुरू किए और अपने घर के पास छोटी सी किराना दुकान शुरू कर ली। आज उनकी दुकान से परिवार की आमदनी में वृद्धि हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल रही है। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि को विष्णु भईया की सौगात मानते हुए कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ उनके परिवार की आर्थिक खुशियों को भी बढ़ाया है।