1 सितंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, चीनी से लेकर ट्रेन और कारों तक पड़ेगा असर; जानें क्या-क्या बदलेगा

1 september

नई दिल्ली। सितंबर की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम और व्यवस्थाएं बदलने जा रही हैं। 1 सितंबर 2026 से चीनी की स्टॉक लिमिट, दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा, निवेश के नियम, PNG कनेक्शन, रेलवे और गाड़ियों की कीमतों से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी इमिग्रेशन प्रक्रिया में अहम बदलाव होगा। इनमें से कुछ फैसलों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, जबकि कुछ से सुविधाएं आसान होंगी।