Google Analytics —— Meta Pixel

मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की आंखों में मिर्च झोंककर चेन स्नेचिंग

chain

भिलाई: सुपेला थाना अंतर्गत मॉर्निंग वॉक कर रही कृष्णा नगर निवासी 60 वर्षीय मोहिनी बाई आंखों में मिर्च झोंककर बाइक सवार युवक-युवती सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना उजागर होने पर पुलिस ने धारा 379,34 के तहत अपराध दर्ज किया है। बुजुर्ग महिला के पुत्र योगेश ने बताया कि उसकी मां गुरुवार सुबह 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक करने निकली थी। वीआईपी चौक पर सामने से बाइक सवार युवक-युवती उनके पास पहुंचे। आते ही युवक ने मां की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इस बीच मां के शोर मचाने से पहली आरोपी ने उनका मुंह दबा लिया। इसके बाद साथ आई युवती ने गले में पहली 45 हजार कीमत की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता योगेश का कहना है कि प्रकरण की जानकारी होने पर सुबह 9 बजे थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने अपराध दर्ज कराने के लिए शाम करीब 4 बजे थाने में बिठाए रखा। इसके बाद लूट की वारदात घटना में चोरी की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसी टीवी कैमरों से जानकारी जुटाई है। हालांकि अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पिछले कुछ समय से जिले में चेन स्नेचिंग व उठाईगिरी की घटनाएं बढ़ी है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से गश्त करें। हर संदिग्धों से पूछताछ करें। जरूरत पड़ने पर हिरासत में लें, ताकि घटनाएं रुके।