Google Analytics —— Meta Pixel

आकाश गंगा सब्जी मंडी चुनाव में रवि सिंह ने 57 वोटो से जीत कर अध्यक्ष पद किया हासिल

RAVI SINGH

 

भिलाई। आकाश गंगा सब्जी मण्डी का प्रतिष्ठित चुनाव मे रवि सिंह ने 57 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया सब्जी मंडी के इतिहास मे पहली बार वोट के जरिए अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ
त्रिकोणीय मुकाबले मे रवि सिंह ने विजय सिंह को 15 मतो से पराजित कर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली तीसरे उम्मीदवार अरुण सिंह को 12 वोट से संतोष करना पडा,निर्वाचित रवि सिंह के पिता स्व.जाॅन सिंह के निधन की वजह से आकाश गंगा सब्जी मंडी का चुनाव सम्पन्न हुआ 111पूरे मतदाता चुनाव मे अपने मताधिकार का प्रयोग किया चुनाव अधिकारी हेमंत नागदेव,हेमनारायण सिंह,दाऊ लाल देवागंन व के. एल. तिवारी थे,मतगणना के बाद निर्वाचित अध्यक्ष रवि सिंह के समर्थको ने फटाका फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।