छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल गोल्फ को नया मंच, नवा रायपुर में 132 खिलाड़ी दिखा रहे दम

छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल गोल्फ को नया मंच, नवा रायपुर में 132 खिलाड़ी दिखा रहे दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान अब केवल पारंपरिक खेलों और स्थानीय प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रह गई है। प्रदेश में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के बीच प्रोफेशनल गोल्फ ने भी अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश-विदेश के कुल 132 प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

रीसेंट पोस्ट्स