Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना केस: देश में पिछले 24 घंटे में 44,376 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 92 लाख के पार

corona 29

नई दिल्ली।कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,376 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 37,975 मामले सामने आए थे। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,376 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 481 रही। देश में अब तक कुल 92,22,217 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 
86 लाख हुए संक्रमण मुक्त
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 37,816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86,42,771 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है।

रीसेंट पोस्ट्स