Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तूफान निवार का दिखने लगा असर, अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

images (7)

मौसम विभाग ने तूफान निवार का छत्तीसगढ़ में असर को लेकर 24 घंटे पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश में फिर से दक्षिण पूर्वी हवा की वजह से न सिर्फ बादल छाएंगे बल्कि बस्तर और अबूझमाड़ के क्षेत्र में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 नवंबर तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो से तीन दिन तक शहर का न्यूनतम तापमान भी फिर से बढ़ेगा। फिलहाल शहर में मंगलवार को भी शाम से अच्छी ठंड पड़ रही है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जो सामान्य से काफी कम था।

हवा की बढ़ेगी रफ्तार
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि तूफान निवार के असर से बुधवार से ही मौसम बदलने लगा था। अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। 25 नवंबर को तूफान का असर बस्तर और अबूझमाड़ के क्षेत्र में नजर आया। इस दौरान प्रदेश के अन्य कई क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को सरगुजा संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होगी और 27 नवंबर के बाद बादल छंटने लगेंगे और फिर से न्यूनतम तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी।

रीसेंट पोस्ट्स