Google Analytics —— Meta Pixel

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 41322 नए कोरोना मामले, अब तक 87,59,969 लोगों ने वायरस को दी मात

coronavirus-modeling-impact-on-indias-pandemic-response-2

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि भारत में रोजाना के मामलों में थोड़ी कमी आई है। शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां 43,082 नए मरीज मिले थे। वहीं शनिवार को 41,322 नए मामले सामने आए। इस दौरान 485 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 61,964,890 पर पहुंच गई है। वायरस से 1,448,285 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 42,782,198 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके

पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 41,322 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 41,322 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 485 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है, इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,36,200 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,51,110 हो गई है। अब तक 87,59,969 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,940 है।

 

रीसेंट पोस्ट्स