आपके लिए क्या लाया है (26.10.2026) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।
शुभ अंक :- 4
शुभ रंग :- भूरा और सलेटी
उपाय :- किन्नरों (बुध नपुंसक ग्रह है) को हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां दान देने से सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।
शुभ अंक :- 4
शुभ रंग :- भूरा और सलेटी
उपाय :- भैरव जी पर मदिरा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।
शुभ अंक :- 2
शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद
उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए गेहूँ के 11 दाने सूर्योदय के समय खाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।
शुभ अंक :- 5
शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी
उपाय :- दादा-दादी, या उम्रदराज़ लोगों का सम्मान करने से सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लज़ीज़ बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
शुभ अंक :- 3
शुभ रंग :- केसरिया और पीला
उपाय :- अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए बैटरी से चलने वाला कोई खिलौने गरीब बच्चों में बांटें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।
शुभ अंक :- 2
शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद
उपाय :- गरीब कन्याओं में सुंगंधित सफेद मिठाई बाँटने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
शुभ अंक :- 4
शुभ रंग :- भूरा और सलेटी
उपाय :- गणेश जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।
शुभ अंक :- 6
शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी
उपाय :- एक नारियल और सात बादाम किसी भी धर्म-स्थान में दें तो लव लाइफ स्मूथ चलती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।
शुभ अंक :- 3
शुभ रंग :- केसरिया और पीला
उपाय :- बेडरूम की दक्षिण दीवार पर ज़ीरो वाट का लाल बल्ब जलाएं, इससे पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीक़े से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।
शुभ अंक :- 3
शुभ रंग :- केसरिया और पीला
उपाय :- जौ के आटे की गोलियाँ बनाकर मछलियों को खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास।
शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- शिवजी के सामने या पीपल के नीचे दो या पांच पीले नीम्बू रखने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- क्रीम और सफेद
उपाय :- पश्चिमोत्तर (चन्द्र की दिशा) दिशा में जीरो वाट का दूधिया बल्ब रात्रि में जलाने से फैमिली लाइफ में सुख बढ़ता है।

रीसेंट पोस्ट्स