छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 रेंजरों का तबादला; कई जिलों में बदले वनक्षेत्रपाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 102 वनक्षेत्रपालों (रेंज अधिकारियों) के तबादले का आदेश जारी किया है। इस व्यापक तबादला सूची के बाद वन विभाग में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मैदानी रेंजों से लेकर वन्यजीव अभयारण्यों और दूरस्थ वन क्षेत्रों तक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से तबादला आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल में सामान्य वन परिक्षेत्रों के साथ-साथ उत्पादन, वन्यजीव संरक्षण, उड़नदस्ता, काष्ठागार, अनुसंधान और कार्य आयोजना जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
सामान्य वन परिक्षेत्रों में जयनूत सरकार को भोरमदेव अभयारण्य कवर्धा, यशपाल सिंह वर्मा को जटगा कटघोरा, मनीषा जांगड़े को केरेगांव धमतरी, नवीन वर्मा को बागबाहरा महासमुंद, ज्योत्सना पांडे को गीदम दंतेवाड़ा और सुमित शाह को चित्रकोट जगदलपुर भेजा गया है।
इसी तरह सुनीत साहू को घुई सूरजपुर, गजेन्द्र कुमार दोहरे को राजपुर बलरामपुर, आस्था यादव को बालको कोरबा, पुष्कर कुमार साहू को नगरी धमतरी, खिन्नु प्रसाद जोशी को बेमेतरा और दीपक कुमार कौशिक को गौरेला-मरवाही की जिम्मेदारी दी गई है।
विप्लव बोरकर को बाघ नदी राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है, हालांकि उनकी नई पदस्थापना 31 अक्टूबर के बाद प्रभावशील होगी। कंचनलता नायक को सरायपाली महासमुंद, प्रत्युष कुमार ताण्डे को उत्तर बोरतलाव राजनांदगांव, मुकुल कुमार को वाड्रफनगर बलरामपुर और डॉ. सर्जना सिंह को बेलगहना बिलासपुर भेजा गया है।
इसके अलावा अमित रोशन किसपोट्टा को बाकारूमा धरमजयगढ़, विन्सेंट जेकब को माचकोट बस्तर, प्रकाश देहारी को जगदलपुर, भूपेन्द्र कुमार उइके को उत्तर मानपुर मोहला, पंचराम ठाकुर को डोंगरगढ़ और सूर्यकांत नेताम को दक्षिण सिंगपुर धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छबीलाल ध्रुव को मैनपुर गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी 30 नवंबर के बाद प्रभावशील होगी। वहीं राखी सलाम को बिरगुड़ी धमतरी, चरण सिंह ठाकुर को कापसी पश्चिम भानुप्रतापपुर, देवदत्त तारम को बीजापुर, ऋतु साहू को बसना महासमुंद और दिलीप बंजारी को गंडई खैरागढ़ भेजा गया है।
अन्य तबादलों में डॉ. रुबी खिलारी को दक्षिण बोरतलाव राजनांदगांव, अनिल कुमार को घरघोड़ा रायगढ़, विक्रांता सिंह को बलरामपुर, युगेन्द्र समुंद को बड़े राजपुर केशकाल, राम पटेल को पसान कटघोरा और धनलाल साहू को कांकेर में पदस्थ किया गया है।
निशांत सिंह ठाकुर को प्रतिनियुक्ति पर करपावंड बस्तर, भूषण सिंह ठाकुर को नारायणपुर, इन्द्र कुमार यादव को बेनूर, देवेन्द्र कुमार तारम को कोलेंग बस्तर, विवेक भगत को सूरजपुर और उमेश कुमार वस्त्रकार को चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही टीम सिंह ठाकुर को जशपुर, ज्योति ध्रुव को पेण्ड्रा मरवाही, विजयंत तिवारी को कोण्डागांव, डब्बू साहू को देवपुर बलौदाबाजार, छोटेलाल डड़सेना को सारंगढ़ और दिनेश कुमार कुर्रे को कोरबा भेजा गया है।
हीरालाल सरजाल को छाल धरमजयगढ़, नीतु सिंह ठाकुर को दोरनापाल सुकमा, पंकज पटेल को कोटाडोल मनेन्द्रगढ़, सिद्धार्थ भारती को बैकुण्ठपुर कोरिया, फेकू प्रसाद चौबे को सीतापुर सरगुजा और कृष्णा राठौर को उदयपुर सरगुजा में पदस्थ किया गया है।
ईश्वरी प्रसाद खुंटे को इन्दागांव गरियाबंद, विनोद कुमार शर्मा को नारंगी दक्षिण कोण्डागांव, पीला राम दीवान को बड़ेडोंगर केशकाल, भरत सिंह धोबा को कापू धरमजयगढ़, धर्मेन्द्र चौहान को केन्दई कटघोरा, सरवन राम कोर्राम को चैतमा कटघोरा और सुखबाई कंवर को रतनपुर बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।
उत्पादन एवं वन्यजीव क्षेत्रों में ओंकार सिन्हा को उत्तर उदन्ती अभयारण्य मैनपुर (सीतानदी टाइगर रिजर्व), विष्णु प्रसाद मरावी को पाली उत्पादन कटघोरा, संजीत मरकाम को धवलपुर उत्पादन गरियाबंद, आदित्य शंकर सोम को बिरगुड़ी उत्पादन धमतरी और त्रिवेन्द्र कुमार राठौर को छपरवा अचानकमार लोरमी भेजा गया है।
वहीं संतोष पेंकरा को देवपुर उत्पादन बलौदाबाजार, राजेश चौहान को तमनार उत्पादन रायगढ़, ज्योतिरादित्य कुमार को कोटाडोल उत्पादन मनेन्द्रगढ़, उमेश कुमार पैंकरा को बैकुण्ठपुर उत्पादन कोरिया और गोपाल चन्द्र विश्वकर्मा को केशकाल उत्पादन की जिम्मेदारी दी गई है।
इको टूरिज्म और संरक्षित क्षेत्रों में पदुम सिंह गोड़ को इको टूरिज्म लोरमी, यशवंत कुमार श्यामले को कुदमुरा उत्पादन कोरबा, टेकूराम कोलाम को लैलूंगा उत्पादन धरमजयगढ़, झल्ली मार्को को जनकपुर पार्क (गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान) और उज्जैन सिंह पैकरा को सुरही अचानकमार टाइगर रिजर्व भेजा गया है।
प्रभारी उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) में संतोष कुमार तिवारी को कोरिया, सावित्री दुर्गम को दंतेवाड़ा, रत्नूराम नेताम को केशकाल, परदेशी लाल नायक को जांजगीर-चांपा और राम बनवास खैरवार को बिलासपुर का प्रभार सौंपा गया है।
काष्ठागार और बांसागार व्यवस्था के तहत सरयू प्रसाद सागर को पिथौरा महासमुंद, सतीश कुमार मिश्रा को कांकेर डिपो, नारायण सिंह सलाम को भानुप्रतापपुर बांसागार, महेश राम देहारी को भानुप्रतापपुर डिपो, रविशंकर धनुवार को कसनिया कटघोरा और कुशल सिंह राठिया को मड़ना डिपो मरवाही भेजा गया है।
वन्यजीव सुरक्षा के लिए प्रकाश सिंह ठाकुर को पिल्लूर गेम रेंज, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर और मीनाक्षी साहू को बरमकेला गेम रेंज, गोमर्डा अभयारण्य सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुसंधान एवं नारंगी इकाई में सेवक राम बैगा को सरायपाली इकाई रायपुर, देवनंदन तिवारी को जगदलपुर इकाई, माण्डवी नंदा को नारंगी इकाई सुकमा, मनीष कुमार जैन को नारंगी इकाई भानुप्रतापपुर, अशोक कुमार मरावी को पथरिया इकाई बिलासपुर और राम कुमार नेताम को पेण्ड्रा इकाई बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
वहीं कार्य आयोजना और विशेष कर्तव्य शाखाओं में दीक्षा बर्मन को कार्य आयोजना दुर्ग, राम नारायण राम को विशेष कर्तव्य बलरामपुर, देवसिंह मरावी को कार्य आयोजना बिलासपुर, मिर्जा फिरोज बेग को इकाई-3 जंगल सफारी नया रायपुर, अमितेष सिंह परिहार को एस.एफ.आर.टी.आई. रायपुर, कलेश्वर निषाद को कार्य आयोजना कांकेर और कनेर सिंह नाग को विशेष कर्तव्य नारायणपुर भेजा गया है।
एक साथ 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले को वन विभाग में बड़े प्रशासनिक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग जिलों और वन क्षेत्रों में अधिकारियों की नई तैनाती से मैदानी कामकाज, वन संरक्षण, अवैध कटाई पर नियंत्रण और वन्यजीव सुरक्षा की जिम्मेदारियों में बदलाव आएगा। अब नई जगहों पर पदभार संभालने के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने की चुनौती होगी।
