अरपा नदी में रेत चोरी करने वाले को 3 साल की जेल, 25 हजार का जुर्माना

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। बिलासपुर जिले की अरपा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन और चोरी करने के मामले में अदालत ने आरोपी कुंवर सिंह कंवर को 3 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने फैसला सुनाते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की।
