CG में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 500 और 100 के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार; बाजार में खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से नकली नोटों के अलावा कलर प्रिंटर और छपाई में इस्तेमाल होने वाली कई अन्य सामग्रियां भी जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रिंटर की मदद से असली नोटों की तरह दिखने वाले जाली नोट तैयार कर रहे थे। इन नोटों को स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली नोट छापने के इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाए हैं।
