छत्तीसगढ़ में 8 CMO के तबादले, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 30 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक बलौदाबाजार, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती, बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और पेंड्रा समेत विभिन्न नगरीय निकायों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित निकायों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कार्यभार संभालेंगे।






