दर्दनाक हादसा : 100 मीटर गहरे खाई में गिरा वाहन, चालक समेत आठ की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। हादसे में मृत आठ महिलाओं और वाहन चालक के शवों को निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
