Google Analytics —— Meta Pixel

BSC की छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर इंजीनियरिंग छात्र ने किया बलात्कार

bsc student

भिलाई। बीएससी की छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर इंजीनियरिंग छात्र ने बलात्कार किया। शादी नहीं करने पर युवती ने आरोपी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रशांत देवदास के खिलाफ धारा 376 (2)(ढ) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। दुर्ग कोतवाली टीआई ने बताया कि आरोपी प्रशांत देवदास (21 वर्ष) जामुल नवा तरिया का निवासी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। युवती से उसकी पहचान थी। उसे बहला फुसला कर शादी करने का झांसा दिया। बलात्कार करने के बाद शादी से मुकर गया। होटल में ले गया था अरोपी पीडि़त युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसे बहलाकर होटल में ले गया था। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। युवक ने ही होटल बुक कराया था। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिनों से वह बात भी नहीं कर रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स