Google Analytics —— Meta Pixel

नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को 2 पुलिसकर्मियों ने दिया अंजाम, जान से मारने की दी धमकी

NABALIK

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में दो आरक्षकों ने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। डायल 112 के दो पुलिसकर्मियों ने किशोरी को हवस का शिकार बनाया है। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों आरक्षकों की ड्यूटी डायल 112 में लगी हुई थी, इस दौरान दोनों ने सरकंडा पुलिस थाना इलाके के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले का खुलासा करने पर धमकी दी। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ चल रही है।