Google Analytics —— Meta Pixel

हादसा: कांस्टेबल सहित परिवार के 5 लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार पेंड़ से जा टकराई

car

 

उत्तर प्रदेश। देश में कोरोना का कहर जारी हैं और कोरोना काल में शादियाँ भी खूब हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में शादियों से संबन्धित सड़क हादसों का आकड़ा काफी बढ़ गया हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला यूपी का आया हैं जहां सगाई के चंद घंटे बाद ही पुलिस आरक्षक सहित परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम संदीप यादव है। कल दोपहर में ही उसकी सगाई हुई थी, सगाई के बाद युवक अपने परिवार के साथ घर वापस लौट रहा था और बताया जा रहा हैं की गाड़ी बेलोरो थी जो की तेज रफ्तार थी और जा कर एक पेंड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार था की हादसे में पुलिस आरक्षक और उनके परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकलाने के लिए गाड़ी काटनी पड़ी। हादसे में चरपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा।