Google Analytics —— Meta Pixel

युवती से छेड़छाड़ कर फरार आरोपी को पुलिस ने एक घटे के भीतर किया गिरफ्तार

chhedchhad

भिलाई। शुक्रवार घासीदास जयंती पर जैतखाम्भ में झंडा चढ़ाने और पूजा करने गई लड़की छेड़छाड़ का शिकार हो गई। जिसपर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी एनु देवांगन ने बताया कि प्रार्थिया अपनी दीदी-जीजा के साथ शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार से दिनांक 18/12/20 की शाम 6 बजे डॉ राजेन्द्र नगर खुर्सीपार में जैत खाम्भ में पूजा करने गई हुई थी, जहां पर आरोपी लेखराम जांगड़े उम्र 29 वर्ष खुर्सीपार निवासी ने पीछे से आकर प्रार्थिया का हाथ-पांव पकड़कर गाल को चूमकर छेड़खानी करने से प्रार्थिया के द्वारा चिल्लाने पर भीड़ इकट्ठा हो गया, आरोपी मौके से भाग गया। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार ने अपराध क्रमांक 735/20 धारा 354 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।