Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग: शंकर नगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

durg

दुर्ग। मोहन नगर क्षेत्र में शंकर नगर दुर्गा चौक के पास उम्र 24 वर्षीय प्रतीक परिहार उर्फ लक्की की प्राणघातक हथियारों से हत्या कर दी गई है।

युवक मोहन नगर क्षेत्र के आदित्य नगर का बताया जा रहा है। युवक पर 15-20 अनजान लोगों ने धारदार हथियार से वार किया! बताया जा रहा है। जिला अस्पताल दुर्ग ले जाते समय रास्ते मे युवक की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर पहुँच कर आरोपी की तलाश में दुर्ग CSP विवेक शुक्ला और मोहन नगर की टीम उपस्थित है।