Google Analytics —— Meta Pixel

मौसम: प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार

CG

रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा, यानी ठंड में हल्की कमी आई है। बुधवार को प्रदेश में दुर्ग को छोड़कर कहीं भी शीतलहर के हालात नहीं थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को फिर प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आने लगेगी। इससे सरगुजा और बिलासपुर में कल रात से ही शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों और बस्तर में एक-दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं।