Google Analytics —— Meta Pixel

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों ने समाधि स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

atal

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला व्यक्ति बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी जी को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।