Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 20550 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 12472

corona cg

नई दिल्ली। कोरोना के दैनिक मामलों में आज वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में 20,550 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। मंगलवार को दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कल संक्रमण के 16,432 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार पहुंच गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,550 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,44,853 हो गई है। वहीं, इस दौरान 286 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98,34,141 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 26,572 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,62,272 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।  भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 12472

प्रदेश में वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 1134 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 12472 हो गए हैं।
आज 1134 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं 1396 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 133, राजनांदगांव 90, बालोद 26, बेमेतरा 15, कबीरधाम 5, रायपुर 228, धमतरी 76, बलौदाबाजार 40, महासमुंद 39, गरियाबंद 2, बिलासपुर 57, रायगढ़ 68, कोरबा 59, जांजगीर-चांपा 68, मुंगेली 10, जीपीएम 18, सरगुजा 45, कोरिया 14, सूरजपुर 61, बलरामपुर 18, जशपुर 16, बस्तर 6, कोंडागांव 11, दंतेवाड़ा 11, सुकमा 0, कांकेर 10, नारायणपुर 0, बीजापुर 4 अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल 14 कोरोना मौतें हुई हैं।

राज्य में अब तक कुल 277471 संक्रमित मिले है,जिसमें 261663 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।3336 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 12472 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।