Google Analytics —— Meta Pixel

बोलेरो की चपेट मे आये बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत

ACIDENT

भिलाई। दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में सुअर से टकराकर उदयराम साहू (55) बाइक सहित जमीन पर गिर गया। घटना मंगलवार की है। परिजनों ने स्पर्श अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। जहां रात 2 बजे मौत हो गई। मृतक के भाई ओरमा निवासी टहल साहू ने बताया कि उदयराम किसान राइस मिल का मैनेजर था। बाइक में ऑफिस या घर जा रहा था, तभी सुअर से टकराने से गिर गया। इधर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल: बुधवार शाम 5 बजे बालोद-दुर्ग मुख्यमार्ग पर शहर के तांदुला नदी किनारे बोलेरो चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे संजीवनी 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। भोथली निवासी 35 वर्षीय चमन निषाद बाइक से झलमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने पीछे से ठोकर मार दी और फरार हो गया। घायल चमन को दूसरे जिले रेफर किया गया।