Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 16946 नए मामले, छत्तीसगढ़ में कुल 7791 एक्टिव मरीज रह गए

corona

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,946 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 198 मरीजों की कोरोना वायरस की चपेट में आकर मृत्यु हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,12,093 हो गई है। इसके अलावा कोरोना से पिछले 24 घंटों में 198 मरीजों की जान गई है, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 1,51,727 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 17,652 मरीज इलाज से मुक्त होकर अपने घर वापस गए हैं और देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,46,763 पहुंच गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में अब कुल सक्रिय मामले 2,13,603 हो गए हैं। बता दें कि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
कल यानि बुधवार को कोरोना के 15,968 मामले सामने आए थे और 202 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ा था। बता दें कि दो दिन के बाद से देश में कोरोना के वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है, इसके लिए देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन को पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती दौर में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी और इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में कुल 7791 एक्टिव मरीज रह गए

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 7791 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 671 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 650 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 95, राजनांदगांव 60, बालोद 20, बेमेतरा 14, कबीरधाम 5, रायपुर 158 धमतरी 14, बलौदाबाजार 20, महासमुंद 26, गरियाबंद 8, बिलासपुर 61, रायगढ़ 11, कोरबा 11, जांजगीर-चांपा 41, मुंगेली 6, जीपीएम 1, सरगुजा 22, कोरिया 18, सूरजपुर 18, बलरामपुर 13, जशपुर 24, बस्तर 8, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 1, सुकमा 3, कांकेर 10, नारायणपुर 0, बीजापुर 1 अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे मेंआज कुल 8 कोरोना मौतें हुई हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 291484 संक्रमित मिले है,जिसमें 280166 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।3527 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 7791 मरीजों का उपचार जारी है।