Google Analytics —— Meta Pixel

सट्टा-जुआ रोकने में नाकाम थानेदार निलंबित

supend

बिलासपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी सख्त पोलिंसिंग को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। पुलिस के परिजनों की समस्या का लगातार समाधान करने के साथ हर सप्ताह वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदशे के सभी एसपी और थाना प्रभारियों से बात कर रहे है। जिन जिलों अपराध के ग्राफ बढ़े है उन जिलों में एसपी से लेकर थाना प्रभारियों को बदल कर कानून व्यवस्था सख्त करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति कर रहे है। हाल ही में जशपुर के एक थाना प्रभारी को पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर निलंबित कर दिया वहीं बिलासपुर के पचपेड़ी थाना के थानेदार की सट्टा, शराब माफिया की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद निलंबित कर दिया है।

डीजीपी लगातार पुलिस अधिकारियों और कर्मियों और उनके परिवार की समस्या का समाधान करने स्पंदन सहित अनेक सोशल और आफिसियल स्तर पर सतत संपर्क आयोजन कर पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा रहे है। साथ ही यह अपेक्षा भी जहिर की है कि अपराध को नियंत्रित करने एसपी-टीआई अपने कार्यदक्षता का परिचय देने स्वतंत्र जिम्मेदारी सौंप दी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी रखने वाले डीजीपी डीएम अवस्थी सट्टा, जुआ, शराब, गांजा, कोकीन तस्करी, उठाईगिरी, फ्राड, चोरी, हत्या जैसे मामलों की हर सप्ताह रिपोर्ट मंगवा कर उसकी समीक्षा करने के साथ संबंधित लापरवाह अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई कर रहे है। इसी कड़ी में कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले निरीक्षक पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील तिर्की को निलंबित किया है. आदेश अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री, अवैध परिवहन एवं तस्करी पर नियंत्रण न कर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।