Google Analytics —— Meta Pixel

हमारे देश में 8 लाख लोगों को टीका लगा, जिनमें कुछ लोगों को साइड इफेक्ट: डॉ. हर्षवर्धन

hars

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा है कि हमारे देश में कल तक क़रीब 8 लाख लोगों को टीका लग गया, उनमें गिनती के लोगों को साइड इफेक्ट हुए हैं जो साधारण तौर पर सामान्य वैक्सीन में होते हैं। दुर्भाग्य की बात है कि देश में कुछ लोग जानबूझकर केवल राजनीतिक कारणों से वैक्सीनेशन के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। इससे समाज के एक छोटे वर्ग में वैक्सीन को लेकर झिझक पैदा हुई है। सरकार चाहती है कि जिन लोगों के मन में दुष्प्रचार के कारण गलतफहमी हुई है, उनको भी वैक्सीन नहीं लेने के कारण कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।