Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला

kulgam

जम्मू। आतंकवादियों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा इलाके में राजमार्ग पर सुरक्षाबलों पर हमला किया। इस हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादियों ने सेना की पार्टी पर गोलीबारी की जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उधर, बीते महीने सौरा में हुए आतंकी हमले में घायल नागरिक की मौत हो गई है। घायल का उपचार एसकेआईएमएस अस्पताल में चल रहा था।

सेना के जवान कुलगाम के शम्सीपुरा इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी वाहन पर आए आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी. आतंकी सेना के जवानों का कुछ बड़ा नुकसान कर पाते, तब तक सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई करने लगे. आतंकी घटना को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए।

आतंकियों को पकड़ने के लिए लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और पूरे इलाके को घेर लिया है. जगह जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है।