Google Analytics —— Meta Pixel

BSP अफसर की सड़क हादसे मौत

ph36

भिलाई:- रविवार को बीएसपी के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के जीएम बाइक से ओनाकोना घूमने आ रहे थे। इसी दौरान सुबह 10.30 के करीब चारामा की ओर से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर होने से इंजीनियर चंद्रशेखर कुमार अग्रवाल (55) की मौत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। गुरूर टीआई अरुण नेताम ने बताया कि रविवार का दिन होने की वजह से सभी 6 अधिकारी ओनाकोना घूमने जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर जगतरा मंदिर के पास लापरवाही पूर्व कार चलाते हुए चालक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार भी जब्त कर ली गई है।