Google Analytics —— Meta Pixel

बीते 40 दिनों में जिले के 15 थाने में 28 नाबालिगों लापता

missing

दुर्ग:- बच्चों के लापता होने के लगातार प्रकरण सामने आ रहे हैं। बीते 40 दिनों में ही 11 फरवरी तक जिले के 15 थाने में 28 नाबालिगों के लापता होने की शिकायत हो चुकी है। इन मामलों में पुलिस अब तक लापता हुए बच्चों के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है। इन मामलों में पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया है। दो दिनों के अंदर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बच्चे लापता हो गए। बुधवार को वार्ड 7 में रहने वाले दो सगे भाई रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। इसी तरह गुरुवार को सामने आई घटना में वार्ड 7 अय्यपा मंदिर से समीप रहने वाला 12 वर्षीय सूरज अपने छोटे भाई 10 वर्षीय नीरज पिता विनोद पासवान के साथ दोपहर 2 बजे घर से निकला था। ज्यादा केस दुर्ग शहर के कोतवाली, मोहन नगर, पुलगांव थाना क्षेत्र से गायब हुए है।

दुर्ग शहर के थानों में सबसे ज्यादा केस दर्ज

दुर्ग कोतवाली – 04, मोहन नगर – 04, पुलगांव – 03, वैशाली नगर – 02,  सुपेला – 02, नेवई – 02, जामुल – 02, भट्टी – 01, अंडा – 01, भिलाई नगर – 01, छावनी – 01, जामुल – 02, कुम्हारी – 01, नंदिनी – 01,उतई – 01

पुलिस को निखिल के परिजन ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। निखिल कक्षा 6वीं में पढ़ाई करता है। वह अपनी दो बड़ी बहन और मां के साथ रहता था। बहन ने पुलिस को बताया कि निखिल दोपहर 2 बजे ट्यूशन जाता था। लेकिन बुधवार को वह क्लास नहीं गया। उसने अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने की जानकारी मां को दी थी। इसके बाद वह पड़ोसी भाइयों के साथ चला गया था। इधर, दोनों सगे भाई सूरज और नीरज अपने माता पिता और दादा-दादी के साथ रहते थे। उसके पिता ड्राइवर है। नीरज कक्षा 3 और सूरज 5वीं क्लास में पढ़ाई करता था। दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 में जिले के थानों में दर्ज गुम इंसानों की पतासाजी करके 31 नाबालिग किशोर,118 नाबालिग किशोरी, 193 पुरुष एवं 449 महिलाओं को बरामद किया गया था। वर्ष 2020 के पहले गुम इंसानों की पतासाजी कर वर्ष 2020 में किए गए गुम इंसानों में 1 नाबालिग किशोर,24 नाबालिग किशोरी,104 पुरुष एवं 202 महिलाओं को दस्तयाब करके परिजन को सौंपा गया था। ये स्थिति उस समय है, जब पुलिस मुख्यालय स्तर पर बच्चों की खोज करने के लिए लगातार अभियान चलाए गए। इसके अलावा फिरौती के लिए बीते दो साल में अपहरण के प्रकरण बढ़े हैं।

“तीन नाबालिगों के गुमने की शिकायत मिली है। पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। शंका के आधार पर दो अलग अलग टीमों को शहर के बाहर बच्चों की तलाश में भेजा गया है।”

रीसेंट पोस्ट्स