Google Analytics —— Meta Pixel

हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काटे पत्नी के हाथ-पैर के पंजे, पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

CHAKUBAJI

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से उसका बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी प्रीतम राजपूत अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है।