Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना का टीका लगवाने गए व्यक्ति की मौत, पड़ा दिल का दौरा

tika

महाराष्ट्र:- वसई में कोरोना का टीका लगवाने गए 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। 63 साल के वरिष्ठ नागरिक हरीश भाई पंचल टीका की पहली खुराक लेने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर अपनी बारी की इंतजार कर रहे थे कि तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

नालासोपारा पश्चिम में स्थित एक केंद्र में हरीश टीका लगवाने गए थे लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। यह मामला 12 मार्च यानी शुक्रवार का है। वसई-विरार नगरनिगम के मेडिकल हेल्थ अधिकारी डॉक्टर सुरेश वाल्के ने इस बात की जानकारी दी।