Google Analytics —— Meta Pixel

भीषण हादसा: तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई, 2 की मौत

bike

 

भिलाई-3:- में एक सड़क हादसा हुआ हैं। हादसा मोहंदी सोमनी के पास हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकरा गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगो की जान चली गई। वहीं एक अन्य घायल हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि बाइक (सीजी 07 पी जेड 6599) में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे कि तभी मोहंदी मोड़ के पास अचानक बिजली खंबे से टकरा गए ।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम 5 बजे बाइक (सीजी 07 पी जेड 6599) में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे कि तभी मोहंदी मोड़ के पास अचानक बिजली खंबे से टकरा गए । जिससे जी.केबिन चरोदा निवासी राहुल बाग(21वर्ष), गांधीनगर निवासी अनमोल ब्रम्हणकर(22वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य जी.केबिन निवासी सूरज घायल है। बताया गया कि अनमोल ने पिछली तारीख 18 मार्च को ही अपना जन्मदिन मनाया था। पिता रोजी-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा इतना भंयकर था कि बाइक भी पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।