Google Analytics —— Meta Pixel

देश में पिछले 24 घंटे में 81,398 नए मरीज मिले, 450 से ज्यादा कोरोना मौते

corona india

नई दिल्ली। देश में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 81,398 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 50,384 मरीज ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक ही दिन में 30,543 की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को नए केस का आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा रहा। तब 81,785 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 450 के पार रहा। इससे एक दिन पहले ही 458 लोगों ने दम तोड़ा था। देश में अब तक करीब 1.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.63 लाख ने जान गंवाई है। अब एक्टिव केस 6.10 लाख हो गए हैं।