Google Analytics —— Meta Pixel

डॉक्टर्स की सलाह के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सचिन, घर में थे क्वारंटीन

sachin

नई दिल्ली :- 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियात के रूप में, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे कुछ दिनों में घर वापस आने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।’

खबर के लगते ही दुनिया भर में फैले सचिन के फैंस व्याकुल हो उठे। ‘क्रिकेट के भगवान’ के बेहतर स्वास्थ्य की कामना हो रही है। ‘भारत रत्न’ को ट्विटर पर लोगों का प्यार मिल रहा है। पूर्व क्रिकेटर्स भी फिक्र जता रहे हैं।