Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोनाकाल में प्रदेश की स्थिति गंभीर केंद्र मदद को तैयार – सांसद सरोज पांडेय

saroj pandey

दुर्ग :- राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दुर्ग सहित प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन से फोन पर बात की। इस दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से अवगत कराया।

पांडेय ने चर्चा के बाद कहा कि राज्य में स्थिति गंभीर है। केंद्र हर मदद को तैयार है। पांडेय ने कहा कि कोरोना के मरीजों को कोई भी सुविधा या उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। सारे अस्पताल भरे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए तुरंत केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को राज्य के समकक्षों से बात कर पूरी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी लेने कहा। पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की सरकार को हर संभव सहायता तुरंत प्रदान करने को तैयार है।