जिले में लॉकडाउन तक सभी ई-कॉमर्स सेवाओं पर प्रतिबंध

दुर्ग:- कलेक्टर डॉ. सर्वेशवर नरेन्द्र भुरे ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया। जिसमें ई-कॉमर्स से संबंधित सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानि 14 अप्रैल तक कोई सामान ऑनलाइन नहीं मंगाया जा सकेगा। अगर सामान मंगवाएंगे तो इसकी डिलीवरी 14 अप्रैल के बाद की जाएगी।

राज्य शासन और भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय-समय पर सर्शत छूट प्रदान की गई। जिससे वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण और जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व के प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराना आवश्यक हो गया है। जिले में लॉकडाउन 6 से 14 अप्रैल तक जिले में ई-कॉमर्स की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।