Google Analytics —— Meta Pixel

सिर पर लगी चोट के दर्द से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या

fansi

भिलाई:- सड़क हादसे में सिर पर लगी चोट के दर्द से परेशान बुजुर्ग ने बुधवार की शाम घर मे फांसी लगा ली। आत्महत्या करने के पहले बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के घर भेज दिया। आधे घंटे बाद पत्नी लौटी तो घटना का पता चला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मचांदुर पुलिस चौकी पुलिस के मुताबिक मृतक 50 वर्षीय श्यामलाल विश्वकर्मा निवासी बोरीगारका है। घटना का पता शाम साढ़े 4 बजे चला। बुजुर्ग की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि करीब 4 बजे वह पति के कहने पर पड़ोसी के घर पर मिलने गई थी। 7 महीने पहले पति दुर्घटना में घायल हो गए था। इससे उनके सिर पर चोट लग गई थी। इलाज के बाद भी दर्द बना हुआ था।