Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा हादसा: मकान ढहने से मां-बाप व तीन बेटों की मौत

home-accident

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक जर्जर मकान ढह गया। जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। अभी बचाव कार्य जारी है। घटना छोटी गुदरी में हुई।

हादसा: जर्जर मकान ढहने से बड़ा हादसा, मां-बाप और तीन बेटों की मौत

बताया जा रहा है कि जर्जर मकान ढहने से मां-बाप और तीन पुत्रों की मौत हो गई है। मलबे से पांच शव निकाले गए हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कराया है।