नहीं थम रहा दूसरी लहर का कहर: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 4 लाख के करीब नए कोरोना मामले

शेयर करें

नईदिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार हाईस्पीड ट्रेन के समान हो गई है। रोजना मिल रहे मामलों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। लगातार नौवें दिन देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में चार लाख के करीब नए मामने सामने आए। वहीं मौतों का आंकड़ा भी 35 सौ के पार है। यह आंकड़ा दुनिया भर में सामने आए कुल केस का 40 फीसदी से अधिक है। भारत में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया के मुकाबले अधिक हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण की दर भी 21.2 फीसदी पहुंच गई है। इसका मतलब है कि हर 100 लोग जो टेस्ट करवा रहे हैं उनमें से 21 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,501 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार तीसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 3,646 मौतें रिकॉर्ड की गईं थीं। देश में जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है उसी प्रकार रिकवरी भी हो रही है। देश में बीते घंटों के अंदर 2 लाख 91 हजार 484 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
43 फीसदी केस भारत में आए सामने
दुनिया के नए मरीजों में से करीब 40 फीसदी से ज्यादा अकेले भारत में ही मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में दुनिया में 8.92 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से अकेले भारत में 3.86 लाख मरीज मिले। दुनिय से तूलना की जाए तो 43 फीसदी नए केस भारत में मिले हैं। वहीं रोजाना हो रही मौतों में भी भारत शीर्ष पर है। बीते 24 घंटे में दुनिया में 15,142 लोगों ने जान गंवाई इनमें से भारत में सबसे ज्यादा 3,501 मौतें हुई।

You cannot copy content of this page