Google Analytics —— Meta Pixel

होटल कारोबारी पर ब्लेड से हमलाकर लूट को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

lut

भिलाई:- स्मृति नगर पुलिस ने होटल कारोबारी पर ब्लेड से हमला करके मोबाइल और कैश लूटने वाले आरोपी रत्नेश और सचिन को पुलिस ने पकड़ा। उन्होंने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गाय। पुलिस ने बताया कि घटना 28 अप्रैल को रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

यात्री प्रतीक्षालय कोहका के पास कारोबारी संजू मेश्राम गुजर रहे थे। वे घटना स्थल पर अपना मोबाइल चेक करने रुके। तभी दोनों आरोपी वहां आए। ब्लेड से हमला किया और हाथ मे मोबाइल लूट लिया। इसके बाद जब से 2 सौ रुपए निकाल लिए और फरार हो गए। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर लिया।