Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में 5 हजार 680 नए केस, 146 लोगों की मौत

corona 3

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान 5 हजार 680 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बीच 9 हजार 448 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 146 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12182 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 31 हजार 211 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 33 हजार 161 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 85,868 हो गई है।
जिलेवार मिले मरीजों में जिलेवार मिले मरीजों में रायगढ़ से 441, सूरजपुर से 436, कोरिया से 419, कोरबा से 387, जांजगीर से 363, बलरामपुर से 329, बलौदाबाजार से 317, रायपुर से 309, जशपुर से 306, सरगुजा से 275, मुंगेली से 225, बिलासपुर से 204, बस्तर से 168, दुर्ग से 154, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 151, कांकेर से 136, महासमुंद से 133, धमतरी से 128, बालोद से 116, कोंडागांव से 115, राजनांदगांव से 112, गरियाबंद से 107, बेमेतरा से 101, कवर्धा से 86, दंतेवाड़ा से 70, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 31, सुकमा से 24 व अन्य राज्य से 1 केस शामिल है।